Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

युवती का अपहरण कर अश्लील वीडिया वायरल करने की धमकी देकर किया गैगरेप

rk
2 weeks ago
युवती का अपहरण कर अश्लील वीडिया वायरल करने की धमकी देकर किया गैगरेप


युवती का अपहरण कर अश्लील वीडिया वायरल करने की धमकी देकर किया गैगरेप
 बीकानेर। खेत जा रही युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का घिनौना सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। गैंगरेप का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। ऐसी शर्मनाक व घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ देशनोक थाने में गंभीर अपराधिक मामला दर्ज हुआ हैं।देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने इस सनसनीखेज अपराधिक प्रकारण की जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़ता ने अपने पिता के साथ देशनोक थाने में हाजिर होकर मदन लाल पुत्र भंवरलाल गोदारा निवासी बरसिंहसर, रामेश्वर उर्फ मालिया पुत्र मदनलाल व गणेश राम पुत्र बेगाराम निवासी लालमदेसर, हनुमान पुत्र लालाराम निवासी बरसिंहसर, सुभाष व दो-तीन अन्य के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप के आरोप में नामजद मामला दर्ज करवाया हैं।दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 31 मई को सुबह आरोपी मदनलाल गोदारा ने अपने घर से खेत जा रही युवती को स्प्रे से बेहोश कर अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद अपने साथियों की मदद से गाड़ी में डालकर जोधपुर ले गए। बेहोशी की दवा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतने पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा। जोधपुर से एक जून को युवती को पुणे ले गए। वहां पर भी बेहोश कर दरिंदगी की। अश्लील वीडियो बना लिया। पुणे से युवती को फिर जोधपुर ले आए। जोधपुर में अश्लील वीडियो वायरल करने व परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर कई सादे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए।तीन जून को मदनलाल ने अपने साथियों के साथ युवती को गाड़ी में डालकर बीकानेर के लिए रवाना हो गए। पुरे रास्ते में युवती को धमकाते रहे। नोखा में युवती को उतारकर आरोपी फरार हो गए। युवती ने अपने पिता से किसी अन्य की मदद से फोन पर संपर्क साधा। घर पहुंचकर युवती ने अपनी आप बीती सुनाई। चार जून को युवती ने अपने पिता के साथ हाजिर हो कर देशनोक थाने में मामला दर्ज करवाया। देशनोक पुलिस ने अपहरण, गैंगरेप की गंभीर अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया हैं । मामले की जांच नोखा सीओ जरनैल सिंह करेंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: