शहर के इस क्षेत्र से युवती हुई गायब, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस मामले में जांच शुरु की
शहर के इस क्षेत्र से युवती हुई गायब, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई, पुलिस मामले में जांच शुरु की
बीकानेर। बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गोगागेट निवासी ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री 11 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे बिना बताए घर से चली गई। शाम करीब चार बजे फोन करने पर उसकी ओर से एक संदेश मिला, जिसमें घर छोडक़र जाने का उल्लेख था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।रिपोर्ट में बताया गया है कि परिवार को तौफिक नामक युवक पर पहले से संदेह था। जब उसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो वह भी अपने राववाला स्थित घर से अनुपस्थित मिला। बाद में परिजनों को हरियाणा नंबर की एक कार बीकानेर में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। जानकारी करने पर पता चला कि 11 सितंबर को उसकी पुत्री और तौफिक इसी वाहन में बीकानेर से बाहर गए थे।परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक पृथ्वीराज को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ