बीकानेर: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को रखवाया मोर्चरी में
बीकानेर: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को रखवाया मोर्चरी में
बीकानेर। युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार रात नगर निगम के पीछे स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में 37 वर्षीय युवती फंदे से झूलती मिली। सूचना मिलने पर सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। संबंधित थाना पुलिस की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।
वहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। आधार कार्ड के अनुसार मृतका की पहचान शलाखा पुत्री राजेश कुमार, उम्र करीब 37 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ