अचानक एक युवती व विवाहिता हुई घर से लापता, पति पहुंचा थाना
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोनियासर के खारियाबास निवासी राजूराम ने गुरूवार को सुबह 10 बजे घर से लापता हो गयी है। पति ने उसकी तलाश के लिए रिश्तेदारों और परिचितों के यहां प्रयास किया। परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला, पति ने पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राजकुमार को दी है।कालू बास निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अपनी 25 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दी। परिवादी ने बताया कि 8 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह और उसकी पत्नी खेत से लौटे तो उसकी पुत्री जो भोली है घर से लापता मिली। 2 दिन परिजनों ने उसकी तलाश के प्रयास किए परन्तु वह नही मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की व मामले की जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ