Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

युवक रास्ते से जा रहा है तभी कुछ लोगों ने रास्ता रोकर मारपीट कर जान से माारने की धमकी दी

rk
2 months ago
युवक रास्ते से जा रहा है तभी कुछ लोगों ने रास्ता रोकर मारपीट कर जान से माारने की धमकी दी


युवक रास्ते से जा रहा है तभी कुछ लोगों ने रास्ता रोकर मारपीट कर जान से माारने की धमकी दी
 बीकानेर।  लूणकरणसर थाना क्षेत्र के गांव बामनवाली निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और परिवार को जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीडि़त रेखाराम पुत्र अनाराम जाति खाती ने बताया कि वह लाखुसर स्थित सोलर प्लांट में कार्य करता है। उसके साथ कई मजदूर भी रोजाना काम पर जाते हैं। आरोप है कि रास्ते में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उन्हें बीच रास्ते में रोककर मारपीट करते हैं।
पीडि़त ने बताया कि इस संबंध में पहले भी 8 अप्रैल 2026 को संबंधित थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते वह और उसके मजदूर काम पर जाने में असमर्थ हैं, जिससे उनका कार्य प्रभावित हो रहा है।
पीडि़त ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान उसकी माता को गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा शरीर पर अन्य स्थानों पर भी चोटें आई हैं।
पीडि़त के अनुसार आरोपियों द्वारा लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है और परिवार का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।
पीडि़त ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके और वह अपना कार्य सुचारू रूप से कर सके।
पुलिस के अनुसार मामले में शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: