Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

खेत में बनी डिग्गी में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक को जान से मारने की दी धमकी

Bansal
10 months ago
खेत में बनी डिग्गी में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक को जान से मारने की दी धमकी

खेत में बनी डिग्गी में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक को जान से मारने की दी धमकी
बीकानेर। पूगल पूगल थाना क्षेत्र में खेत में पानी भरने को लेकर हुए विवाद सामने आया है जिसके बाद परिवादी द्वारा पूगल थाने में एक परिवाद दिया गया है जिसके आधार पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम 4 केडब्ल्यूएम, कुम्हारवाला निवासी अमेद सिंह पुत्र अलसी सिंह उम्र 32 वर्ष ने पूगल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके खेत की डिग्गी में जबरन पानी भरने को लेकर झगड़ा हुआ।
रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने खेत में पानी भरने का विरोध करने पर अमर सिंह के साथ गाली-गलौच की तथा मारपीट की। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके खेत का पानी अपनी डिग्गी में जबरन मोड़ दिया। जिसके चलते जब उसने विरोध किया तो उसके साथ संगठित होकर बैठे फरीद खा पुत्र अल्लाबख्श खा, शबीर खा पुत्र वसु खा, अखबर खा पुत्र मामदु खा सहित सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट की जिसमें मुझे गंभीर चोटें आई।फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए पूगल पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूगल थानाधिकारी ने बताया कि घटना की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: