पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बोला जानलेवा हमला, मारपीट के दौरान रुपये व सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश
पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बोला जानलेवा हमला, मारपीट के दौरान रुपये व सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश
बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे को लेकर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और 40 हजार रुपये नकद व सोने की चेन छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार रानीसर बास निवासी तारकेशव सैनी (51) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका कानासर रोड स्थित 83म255 फीट का एक प्लॉट था, जिसे उसने 6 मई 2026 को धनराज तंवर को बेच दिया था। आरोप है कि पड़ोसी चांदरतन गहलोत उक्त प्लॉट को कम कीमत में खरीदना चाहता था। प्लॉट नहीं बेचने के कारण वह और उसके परिजन उससे रंजिश रखने लगे। रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई की शाम करीब 7 बजे तारकेशव सैनी पुलिस लाइन चौराहे स्थित राजू पान भंडार से सामान लेकर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसका मित्र श्याम सुंदर वहां मिल गया। तभी एक सफेद बोलेरो आरजे-07-यूए-4099 वहां आकर रुकी, जिसमें से चांदरतन गहलोत, कुलदीप गहलोत, महेश गहलोत, चेतन तंवर, प्रेम मेघवाल सहित तीन-चार अन्य लोग उतरकर आए। आरोप है कि सभी के हाथों में लाठियां और सरिए थे। आरोपियों ने आते ही उस पर हमला कर दिया और लाठी-सरियों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी कथित रूप से कहने लगे कि जमीन हमें नहीं बेची, अब तुझे जान से मार देंगे और परिवार को बर्बाद कर देंगे।हमले में गंभीर रूप से घायल तारकेशव बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद उसका मित्र श्याम सुंदर उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसे होश आया। परिवादी का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपये नकद, गले में पहनी हनुमानजी की मूर्ति तथा सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई श्रवण कुमार को सौंपी है। पुलिस ने बताया कि परिवादी के माथे पर चोट के निशान मिले हैं तथा शरीर में दर्द की शिकायत है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ