बीकानेर: सीने में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या, इस जगह की घटना
बीकानेर: सीने में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या, इस जगह की घटना
बीकानेर। सीने में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना रात की है। बताया जा रहा है गांव जालबसर में सीने में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी घटना रात करीब 10.15 बजे की है। रात गांव की मुख्य चौपाल पर उत्तरादा कुएं के पास 28 वर्षीय नेमीचंद पुत्र हरिराम लूखा की हत्या गांव के ही युवक कालूराम जाट ने कर दी। घायल को परिजन व युवा उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रक्त अधिक बह जाने से युवक की मौत हो गयी।
आरोपी मौके से फरार हो गया और उसके पिता को रात करीब तीन बजे पुलिस ने डिटेन कर लिया। गांव में घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और रात को ही मृतक के परिजन व मौजिज ग्रामीण थानाधिकारी से मिले। ग्रामीणों ने शांतिप्रिय गांव में ऐसी वारदात पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। घटनास्थल के दो गली दूर मृतक युवक का घर है और वहीं नजदीक ही आरोपी की दुकान है। आरोपी नशे में था और पीछे से आकर युवक को पकड़ कर उसके सीने में बाई ओर चाकू घोंप देने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ