Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारतमाला पुलिस के नीचे युवक बेच रहा था एमडी, पुलिस ने मादक पदार्थ सहित दबोचा

rk
2 weeks ago
भारतमाला पुलिस के नीचे युवक बेच रहा था एमडी, पुलिस ने मादक पदार्थ सहित दबोचा


भारतमाला पुलिस के नीचे युवक बेच रहा था एमडी, पुलिस ने मादक पदार्थ सहित दबोचा
बीकानेर। बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारतमाला रोड पर नौरंगदेसर के पास निर्माणाधीन पुलिया के नीचे से दो युवकों को एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। ये दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कथित तौर पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।
थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 6.69 ग्राम एमडी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नौरंगदेसर निवासी कालूराम पुत्र नंदराम गोरछिया जाट (22) और गुसाईसर, नापासर थाना क्षेत्र के एक 15 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर नापासर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे एमडी बेचने की फिराक में थे। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नापासर पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी और आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। इस कार्रवाई में एएसआई मूलाराम, हेड कांस्टेबल विक्रांत, कांस्टेबल गोगराज, विनोद और प्रदीप की अहम भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: