Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

कार खरीद फरोख्त के नाम पर युवक से की धोखाधड़ी, थाने में मामला दर्ज

rk
2 months ago
कार खरीद फरोख्त के नाम पर युवक से की धोखाधड़ी, थाने में मामला दर्ज


कार खरीद फरोख्त के नाम पर युवक से की धोखाधड़ी, थाने में मामला दर्ज
 बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में कार खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमरपुरा पूगल निवासी रामनिवास पुत्र पतराम ने कोर्ट के जरिए इस्तगासा पेश कर मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने बताया कि उसने अपनी मारूति शिफ्ट कार का सौदा 16 अक्टूबर 2024 को बज्जू तहसील के चारणवाला निवासी जाकिर हुसैन के साथ सात लाख 680 रुपए में किया था। सौदे के दौरान आरोपी ने केवल 18 हजार रुपए दिए और शेष राशि बाद में देने का आश्वासन दिया। साथ ही वाहन अपने नाम करवाने की बात भी कही गई।
आरोप है कि जाकिर हुसैन कार अपने साथ ले गया और उसके बाद ना तो पूरी रकम अदा की और ना ही गाड़ी वापस लौटाई। परिवादी के बार-बार तकादा करने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस दौरान आरोपी ने कुछ किश्तें जमा करवाई, लेकिन लोन नियमित नहीं भरने के कारण फाइनेंस कंपनी द्वारा परिवादी को परेशान किया जाने लगा।
परिवादी ने पहले सदर थाना व पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस्तगासा स्वीकार करते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस थाना सदर में आरोपी जाकिर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: