युवक को शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट कर हजारों रुपये छीना
युवक को शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट कर हजारों रुपये छीना
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर 25 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भीनासर के नेखा रोड निवासी कमल चंद उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर को शाम करीब 6 बजे से रात 11 बजे के बीच आरोपी धर्मवीर नेहरा शराब के नशे में उसके घर पहुंचा।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर उसने परिवादी के साथ मारपीट की और जेब में रखे 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी धर्मवीर नेहरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मदनलाल को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ