युवक पर किया जानलेवा हमला, जान बचाने के लिए पीडि़त पहुंचा सीओ ऑफिस,
युवक पर किया जानलेवा हमला, जान बचाने के लिए पीडि़त पहुंचा सीओ ऑफिस,
बीकानेर। नोखा में प्रेम विवाह के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। रासीसर तालरिया बास निवासी बबलू गोदारा ने नोखा थाने में मनीष डेलु, भगवानराम पूनिया और पांच-छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।बबलू गोदारा ने अपनी शिकायत में बताया- वह अपने ताऊ के लडक़े नंदकिशोर गोदारा के साथ सीओ ऑफिस से करीब 500 मीटर दूर राणाराव तालाब से सीओ ऑफिस की ओर अपनी कैम्पर गाड़ी में आ रहे थे। तभी सामने से मनीष डेलु, भगवानराम और अन्य पांच-छह लोग अपनी कैम्पर गाड़ी में आए और उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद, आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने बबलू की गाड़ी के शीशे और टायर फोड़ दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों का इरादा उन्हें जान से मारने का था और उन्होंने ताबड़तोड़ हमला कर गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचाया।
जान से मारने की धमकी दी
बबलू गोदारा और नंदकिशोर गोदारा किसी तरह अपनी जान बचाकर, फटे हुए टायर के साथ गाड़ी लेकर सीओ ऑफिस की ओर भागे और अंदर घुस गए। आरोपी भी उनके पीछे सीओ ऑफिस तक आए और जान से मारने की धमकी दी।
सीओ ऑफिस के स्टाफ को देखकर आरोपी बीकानेर की तरफ भाग गए। बबलू गोदारा ने बताया कि आरोपियों ने यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया है। मनीष डेलु और भगवानराम पूनिया उनकी बहन से बबलू के प्रेम विवाह के कारण उनसे रंजिश रखते हैं।
आपराधिक प्रवृत्ति के लोग
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और उनसे कभी भी जान का खतरा हो सकता है। पुलिस ने बबलू गोदारा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ