Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर  के इस होटल में युवक ने विधवा महिला का झांसा देकर किया बलात्कार

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
शहर  के इस होटल में युवक ने विधवा महिला का झांसा देकर किया बलात्कार

 

शहर  के इस होटल में युवक ने विधवा महिला का झांसा देकर किया बलात्कार
बीकानेर। विधवा को विवाह का झांसा देह शोषण करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने युवक के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला थाने में दर्ज होने के  बाद से आरोपी फरार है। 
जांच अधिकारी गौरव बोहरा ने बताया कि धर्मनगर द्वार के बाहर, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी अभिजीत उपाध्याय पर पीडि़ता ने आरोप लगाया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया है। आरोपी अभिजीत फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
यह है मामला
जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी अभिजीत व पीडि़ता की मुलाकात 2025 में हुई थी। दोनों एक ही जगह नौकरी कर रहे थे। आरोपी अभिजीत वहां पहले से नौकरी करता था। पीडि़ता के पति की मृत्यु के बाद उस पर दो बच्चों की जिम्मेदारी आ गई। ऐसे में वह नौकरी लग गई। अभिजीत ने पीडि़ता को झांसे में लिया। खुद को अविवाहित बताकर पीडि़ता से दोस्ती कर ली।
मॉडर्न मार्केट के रिद्धि सिद्धि होटल एवं बार में रेप
जांच अधिकारी बोहरा के अनुसार अभिजीत पीडि़ता को वकीलों की गली में स्थित रिद्धि सिद्धि होटल एवं बार में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद तोलियासर भैरूं जी मंदिर में उससे विवाह रचाया। विवाह के बाद आरोपी पीडि़ता को खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर ले गया। हर जगह होटल में रुका और दुष्कर्म किया। 
आरोपी है पहले से विवाहित
जांच अधिकारी बोहरा के अनुसार अभिजीत पहले से विवाहित व दो बच्चों का पिता है। उसने पीडि़ता से छलपूर्वक दोस्ती की। बाद में उससे दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता को उसका सच पता चला तो उसके होश उड़ गए।
होटल का लाइसेंस रिन्यु नहीं
जांच अधिकारी बोहरा ने बताया कि वकीलों की गली स्थित रिद्धि सिद्धि होटल का लाइसेंस तक नहीं है। 2015 के बाद का होटल लाइसेंस व रिकॉर्ड नहीं है। लाइसेंस नहीं होने के बावजूद लोगों को यहां ठहराया जा रहा था।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: