युवक ने अपने माता- पिता व भाईयों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया
युवक ने अपने माता- पिता व भाईयों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया
बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के इंदपालसर गांव में एक दिव्यांग युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। गांव इंदपालसर निवासी रामनिवास ने अपनी माता विमला देवी, पिता रामप्रताप और भाइयों सीताराम व देदाराम के खिलाफ शिकायत दी हैपरिवादी ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को वह अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके परिजन वहां आए और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसे पुलिस के पास जाने की हिम्मत करने को लेकर धमकाने लगे। आरोप है कि परिजनों ने उसकी खाने की थाली छीनकर फेंक दी। इसके बाद उसे घर में लगे कीकर के पेड़ से धूप में बांध दिया और लकडिय़ों से मारपीट की। रामनिवास की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई भगवानाराम को सौंपी गई है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ