युवक को बिना छुट्टी दिलवाए झाड़-फूंक के लिए नागौर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
युवक को बिना छुट्टी दिलवाए झाड़-फूंक के लिए नागौर ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक युवक को बिना छुट्टी दिलवाए झाड़-फूंक के लिए नागौर ले जाने और रास्ते में उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक के पिता सोहनराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, बीरूराम नायक की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिवादी ने बताया कि 21 अक्टूबर को युवक को अस्पताल से छुट्टी दिलवाए बिना ही झाड़-फूंक करवाने के लिए नागौर ले जाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, नागौर में झाड़-फूंक करवाने के बाद युवक को वापस बीकानेर लाया जा रहा था। इसी दौरान रासीसर के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ