Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

शहर के इस ढाबे पर एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Bansal
6 hours ago
शहर के इस ढाबे पर एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या


शहर के इस ढाबे पर एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
 बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे बीछवाल फिल्टर प्लांट के पास स्थित एक ढाबे पर एक व्यक्ति के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। बीछवाल थाना पुलिस की मौजूदगी और निगरानी में शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार, आधार कार्ड से मृतक की पहचान राकेश कुमार (56) पुत्र वेदानंद निवासी पवारसर कुएं के पास, बीकानेर के रूप में हुई है। फिलहाल बीछवाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मौके पर राहत एवं सेवा कार्य में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब, मोहम्मद जुनैद, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा, राजकुमार खडग़ावत सहित असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने सहयोग किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: