बकरियों को पानी पिलाते समय युवक का पैर फिसलने से कुंड में गिरा, हुई मौत
बकरियों को पानी पिलाते समय युवक का पैर फिसलने से कुंड में गिरा, हुई मौत
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में बकरियों को पानी पिलाते समय पैर फिसलने से एक युवक की कुंड में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मेढ़ी का मगरा निवासी चंद्रवीर सिंह पुत्र भोमसिंह राजपूत बुधवार सुबह बकरियां चराने के लिए रोही में गया था। शाम को लौटते समय वह बकरियों को एक कुंड पर पानी पिला रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मृतक के भाई देवीसिंह पुत्र भोमसिंह राजपूत ने पुलिस को जानकारी दी। बज्जू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ