बीकानेर: इस जगह ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत
बीकानेर। रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के बरसलपुर गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा 8 नवंबर को शाम करीब पांच बजे करणी मंदिर के पास हुआ। गंभीर घायल युवक ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार बरसलपुर निवासी भंवरलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अप्पूराम (30) ट्रैक्टर पर सवार होकर चक 5 बीडीवाई स्थित खेत की तरफ जा रहा था।
करणी मंदिर के पास ट्रैक्टर चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाया, जिससे उसका भाई नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मोर्चरी में पुलिस को रिपोर्ट सौंपी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ