Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक ने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bansal
1 month ago
युवक ने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या


युवक ने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-1 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में एक युवक फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
इसी दौरान खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। सोसायटी के शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, शाहिद तथा राजकुमार खडग़ावत ने पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
मृतक की पहचान भगीरथ पुत्र मदन दास उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: