बीकानेर में इस जगह युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। मामला शहर के बंगला नगर इलाके का है। घटना 30 अक्टूबर की रात करीब 8:45 बजे की है। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेमाराम पुत्र सुरजाराम के रूप में हुई है। वह सब्जी मंडी के पीछे बंगला नगर स्थित अपने निवास पर फंदे से झूलता मिला। सूचना पर मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस से हनुमान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच व कार्रवाई की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ