Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

बीकानेर एसपी ऑफिस के सामने युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास का मामला : 80 प्रतिशत झुलसा युवक, एसपी ऑफिस में परिवाद देने आया था

rk
2 months ago
बीकानेर एसपी ऑफिस के सामने युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास का मामला : 80 प्रतिशत झुलसा युवक, एसपी ऑफिस में परिवाद देने आया था

बीकानेर एसपी ऑफिस के सामने युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास का मामला : 80 प्रतिशत झुलसा युवक, एसपी ऑफिस में परिवाद देने आया था

बीकानेर। बीकानेर SP ऑफिस के सामने युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। यह देख वहां मौजूद लोग घबरा गए। लपटों से घिरे युवक को पुलिस कर्मियों ने दौड़कर बचाया और आग बुझाकर हॉस्पिटल भिजवाया। युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक 80 प्रतिशत तक झुलस गया है।

मामला शुक्रवार दोपहर तीन बजे का है। आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पहचान 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल (35) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि रामलाल को कोई व्यक्ति परेशान कर रहा था। इसको लेकर वह एसपी ऑफिस में ज्ञापन देने गया था। लेकिन, वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से हटा दिया। इसके बाद वह एसपी ऑफिस से थोड़ा आगे निकलकर पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगा दी। रामलाल के पास पहले से ही पेट्रोल की बोतल थी।

कोतवाली थाने के एएसआई तनेराव सिंह ने बताया कि युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। 80 प्रतिशत तक वह झुलस गया। अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है।

जानकारी के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल शुक्रवार को SP ऑफिस आया था। कुछ देर बाद वो वहां से चिल्लाते हुए आया और खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली।

अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए। आग की लपटों से घिरे रामलाल को देख पुलिसकर्मी बचाने दौड़े। पुलिस ने आग बुझाकर रामलाल को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां ट्रॉमा सेंटर उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद फोरेंसिक और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। युवक के पास डॉक्यूमेंट्स और एक मोबाइल था। आग लगने के बाद सारे डॉक्यूमेंट्स जल गए, सिर्फ एक कागज पुलिस को मिला है। बताया जा रहा है कि ये वही परिवाद है, जो एसपी को देना चाहता था। परिवाद को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि युवक ने एक महिला के परेशान करने का आरोप लगाते हुए पहले परिवाद दिया था। बाद में उसने लिखित में पत्र देकर कहा कि अब उसे इस मामले में कोई शिकायत नहीं करनी। एक बार फिर वो एसपी ऑफिस क्यों आया? आगे क्या कारण रहे, इसका पता लगाया जा रहा है।

जिस समय युवक ने खुद को आग लगाई, उस समय एसपी कावेंद्र सिंह सागर अपने ऑफिस में थे। घटना की जानकारी मिलते ही वो खुद दौड़कर बाहर आए और घायल को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। एसपी ने बताया कि महिला की शिकायत करते हुए पहले परिवाद दिया था, लेकिन बाद में लिखित में दिया कि उसे कोई कार्रवाई नहीं चाहिए, दोनों के बीच समझौता हो गया। वो एडीएम ऑफिस की तरफ बैठा था और अचानक खुद को आग लगा ली।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: