Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक युवती पर घर से नगदी व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने का आरोप,दोनों प्रेमी युगल सुरक्षा मांगने पहुंचे एसपी कार्यालय

Bansal sadi
2 months ago
युवक युवती पर घर से नगदी व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने का आरोप,दोनों प्रेमी युगल सुरक्षा मांगने पहुंचे एसपी कार्यालय


 युवक युवती पर घर से नगदी व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने का आरोप,दोनों प्रेमी युगल सुरक्षा मांगने पहुंचे एसपी कार्यालय
 बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें परिजनों ने एक युवक और युवती पर घर से नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार खारा निवासी श्यामसुंदर पुत्र मोहनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके चाचा भंवरलाल की 18 वर्षीय पुत्री लीला मेघवाल का माडिया निवासी राकेश कुमार पुत्र रामलाल मेघवाल से पिछले कई दिनों से संपर्क था। 3 जून को दोपहर करीब एक बजे लीला घर से गायब हो गई। परिजनों ने जब राकेश के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पूछताछ और जानकारी जुटाने पर पता चला कि राकेश गांव आया था और लीला को अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि दोनों घर से 70 हजार रुपये नकद, करीब चार भरी सोने के आभूषण तथा लगभग 500 ग्राम चांदी के जेवरात भी साथ ले गए।परिवादी ने बताया कि राकेश रिश्तेदारी में लगता है और पूर्व में भी उसकी आवाजाही को लेकर परिवार ने आपत्ति जताई थी। परिजनों ने राकेश और उसके पिता को समझाइश देकर गांव आने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि राकेश और लीला ने 3 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीकानेर पहुंचकर साथ रहने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। परिवादी का आरोप है कि दोनों नकदी और जेवर लेकर गए हैं तथा कानूनी कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से पहले ही सुरक्षा की मांग की गई।परिवादी ने पुलिस से नकदी और आभूषण बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जांच हेड कांस्टेबल महेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: