शहर के इस इलाके में महिला का शव पानी के कुंड में मिला, फैली सनसनी
शहर के इस इलाके में महिला का शव पानी के कुंड में मिला, फैली सनसनी
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक महिला का शव पानी की कुंडी में तैरता मिला है। जानकारी के अनुसार नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल के पास पानी की कुंडी में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला।शव दिखने की सूचना पर इलाके में हडक़ंप मच गया। जानकारी मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।सेवा में जुटे सेवादारमौके पर राज कुमार, जुनैद खान, हाजी नसीम, हाजी जकीर, हाजी मलंग बाबा, इमरान भाई, अयूब चाचा, शकील स्टार नेता, शोएब भाई सहित खिदमतगार टीम ने सहयोग किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ