Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

शक्ति स्वरूपा नारी हमेशा इतिहास बनाती है इसलिए पूजनीय होती है - विमर्शनानंद जी

rk
1 month ago
शक्ति स्वरूपा नारी हमेशा इतिहास बनाती है इसलिए पूजनीय होती है - विमर्शनानंद जी

शक्ति स्वरूपा नारी हमेशा इतिहास बनाती है इसलिए पूजनीय होती है - विमर्शनानंद जी

वन्देमातरम महिला टीम का शपथ ग्रहण पूज्य स्वामी विमर्श आनंद जी के सानिध्य और प्रेम कुमार खत्री की अध्यक्षता और विजय कोचर के संचालन मे समारोह लालेश्वर महादेव मंदिर सभागार में हुआ

महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाकर सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य - कामिनी विमल भोजक मैया

बीकानेर - वन्देमातरम मातृशक्ति टीम का शपथ ग्रहण समारोह आज शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर सभागार में आयोजित हुआ

 शिवबाड़ी पीठ के महंत विमर्शनानंद जी महाराज ने मंत्रोचारण के साथ शपथ दिलाई!

इस अवसर पर महंत विमर्शानंद जी महाराज ने कहा कि नारी हमेशा पूजनीय रही है नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और इतिहास में दर्ज है जब जब संकट आया तब शक्ति स्वरूपा मातृ शक्ति ने आगे आकर उस से उबारा है

वन्देमातरम मंच टीम के संयोजक विजय कोचर ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय इतिहास में नारी ने अपने बूते दुश्मनों के दांत खट्टे किए है नारी जो कार्य अपने हाथ में लेती है उसको सफल अंजाम तक पहुंचाती है

वन्देमातरम महिला टीम की अध्यक्षा श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि आज जिस तरह भारत में धर्म का हास हो रहा है और देश की आधी आबादी को कहने के लिए उसके हक की बात की जाती है उसी महिला शक्ति को अग्रणी पंक्ति में लाकर मुख्यधारा से जोड़ना और सनातन की रक्षा करने का कार्य करेंगे*

कार्यक्रम के दौरान वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की तरफ से लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए पालसिये लगाए गए! और गुरुदेव की स्तुति सभी महिलाओं द्वारा गायन के रूप में भी की गई

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राजश्री कच्छावा,पिंकी जोशी प्रिंसिपल फॉरट स्कूल दमयंती सुथार,माया भाटी इंदु वर्मा,सपना तिवाड़ी,राधा खत्री संतोष शर्मा,सरस्वती वाल्मीकि,माया भाटी ,पुष्पा राजपुरोहित,सरिताआंचलिया,स्वाति छाजेड़,विजय लक्ष्मी मूंधड़ा,जसोदा खत्री,ओनम भूरा,शशि गुप्ता,सरस्वती भार्गव,सूरज राठौड़,आशु भाटिया,मधु ओझा,अलका मोदी सहित 25महिलाये सुशपथ कार्यक्रम का हिस्सा बनी!

कार्यक्रम में प्रेम जी खत्री रिटायर्ड प्रिंसिपल बोथरा कॉलेज प्रमोद सक्सेना शिवदयाल उपाध्याय आनंद जोशी पुरुषोत्तम सुथार महेंद्र जी जोशी श्याम जी पारीक कन्हैया लाल जी पवार लक्ष्मण उपाध्याय भवानी सुथार जगदीश सोलंकी थानमल पंडित जेठाराम जी,जगदीश गहलोत जी,कमल जी सेन सरवन जी जाट हर्षवर्धन कच्छवा सहित वन्देमातरम टीम के कार्यकर्ता मौजूद थे

 कार्यक्रम के पश्चात धन्यवाद पिंकी जोशी ने दिया!

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: