Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

नहर कॉलोनी परिसर में महिला पर हुआ जानलेवा हमला, नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज

rk
2 weeks ago
नहर कॉलोनी परिसर में महिला पर हुआ जानलेवा हमला, नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज


नहर कॉलोनी परिसर में महिला पर हुआ जानलेवा हमला, नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज
, बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नहर कॉलोनी में आर्य समाज परिसर के अंदर एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना को लेकर वैदिक आर्य समाज न्यास के उपाध्यक्ष सत्यश्रुत उपाध्याय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 17 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच कुछ लोग संस्था परिसर में घुसे। आरोप है कि रणजीत कुमार शास्त्री और रवीन्द्रपाल आर्य के समर्थकों में शामिल एक युवक ने यज्ञशाला के पास पानी भरने गई मनीषा उपाध्याय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के दौरान पीडि़ता के पति ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।परिवादी का आरोप है कि उक्त लोग पहले भी संस्था के ताले तोडक़र अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं, जिससे परिसर में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी खतरा जताया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक मंजीत कौर को सौंपी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: