Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: वोटिंग की लाइन में खड़ी महिला चक्कर आने से गिरी

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: वोटिंग की लाइन में खड़ी महिला चक्कर आने से गिरी

बीकानेर: वोटिंग की लाइन में खड़ी महिला चक्कर आने से गिरी

बीकानेर। राजस्थान की पंचायतीराज संस्थाओं में पहले चरण में आज 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों में वोटिंग हो रही है। बीकानेर में आडूरी ग्राम पंचायत के बूथ-19 पर लाइन में खड़ी वोटर अचानक तबीयत खराब होने से गिर गई। फलोदी की बाप पंचायत समिति के बूथ-9 पर ईवीएम खराब होने के कारण सुबह 9:45 बजे वोटिंग शुरू हुई। अजमेर की सावर पंचायत समिति के एक बूथ पर EVM में खराबी के कारण वोटिंग 10 मिनट रुकी रही। अलवर में गोविंदगढ़ पंचायत समिति के बूथ 37 व 38 पर खराबी के कारण ईवीएम बदली गई। पाली की रानी पंचायत के वार्ड-4 से बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक साथ फोटो खिंचवाई। 85 लाख 7 हजार 306 वोटर कुल 6926 उम्मीदवारों में से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे। चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुख्य मुकाबला है। कई इलाकों में RLP, BAP और निर्दलीय भी प्रभावशाली हैं।

बीकानेर के पूगल में आडूरी ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 19 पर एक महिला मतदाता कतार में खड़ी थी। अचानक तबीयत खराब हुई तो गिर गई। उसे अन्य मतदाताओं ने अलग बिठाया। उसका थैला सुरक्षित रखने की कोशिश की तो वो नाराज हो गई और चिल्लाने लगी। बीकानेर में पंचायत राज आम चुनाव-2026 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पूगल, छत्तरगढ़, खाजूवाला और रुणिया पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 8 और पंचायत समिति के 60 सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: