Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीमारी के इलाज के नाम पर महिला पुलिसकर्मी से लाखों रुपये की ठगी की

rk
4 months ago
बीमारी के इलाज के नाम पर महिला पुलिसकर्मी से लाखों रुपये की ठगी की


बीमारी के इलाज के नाम पर महिला पुलिसकर्मी से लाखों रुपये की ठगी की
बीकानेर।  दंतौर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर और बीमारी के इलाज के नाम पर एक महिला पुलिसकर्मी से करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। बीकानेर पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जुलाई 2021 से दिसंबर 2022 के बीच आरोपियों ने शादी का विश्वास दिलाकर किस्तों में लगभग 14 से 15 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पीडि़ता ने यह रकम अपनी नौकरी पर लोन लेकर, एलआईसी पॉलिसी तुड़वाकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर जुटाई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, जब करीब डेढ़ साल बाद पीडि़ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी रवि के पिता अनिल कुमार ने दोबारा शादी का लालच देकर उससे 5 लाख रुपये और ऐंठ लिए। पीडि़ता का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से आरोपी उसे लगातार गुमराह करते रहे।
पीडि़ता के मुताबिक, जब उसने पैसों के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने प्लॉट, दुकान और गाडिय़ां बेचकर रकम लौटाने का भरोसा दिलाया, लेकिन करीब दो साल तक उसे टालते रहे। लगातार ठगी से परेशान होकर अंतत: पीडि़ता ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: