संपति के विवाद को लेकर महिला पहुंचा कोर्ट, कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
संपति के विवाद को लेकर महिला पहुंचा कोर्ट, कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के हाडला भाटियान गांव में पुश्तैनी संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला द्वारा न्यायालय की शरण लेने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर गजनेर थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिवादिनी सरोज कंवर पुत्री स्वर्गीय हनुमानसिंह राजपूत, निवासी करणीसर हाल हाडला भाटियान ने न्यायालय में पेश इस्तगासे में आरोप लगाया कि उसकी पुश्तैनी कृषि भूमि और कोलायत स्थित पैतृक भूखंड को लेकर उसके काका नारायणसिंह एवं उनके बेटों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता के नाम के पट्टे से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जिसकी रिपोर्ट पहले भी पुलिस में दर्ज करवाई जा चुकी है।परिवाद के अनुसार 9 अप्रैल को जब वह अपनी बहन के साथ खेत में झाडिय़ों की सफाई कर रही थी, तब आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए खेत पर अपना दावा जताया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे खेत में नहीं आने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गए। बाद में उसकी बहन ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को दोबारा खेत पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए खेत छोडऩे के लिए कहा। इसके अलावा करीब पांच माह पूर्व उसके झोपड़े में आग लगाने का भी आरोप लगाया गया है।परिवादिया का कहना है कि उसने पहले गजनेर थाने और बाद में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ