शहर के इस इलाके में डीजे बजाने की बात को लेकर महिला व परिवार के साथ की मारपीट
शहर के इस इलाके में डीजे बजाने की बात को लेकर महिला व परिवार के साथ की मारपीट
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में डीजे -बजाने की बात को लेकर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पीडि़ता ने दो नामजद आरोपियों सहित 5-6 अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिवादिया परवीन पत्नी मोहम्मद असलम ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि 28 अगस्त 2026 की रात करीब 12:10 बजे डीजे -बजाने की बात को लेकर आरोपियों ने उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट की।पीडि़ता ने मामले में रमजान भाटी उर्फ रमला पुत्र मंगतूखां भाटी निवासी दुल्हन डीजे साउंड, रिडमलसर तथा शेख मोहम्मद पुत्र बियायत खां निवासी गजुरों की कब्रिस्तान के पास, बांद्रा बास, बीकानेर को नामजद किया है। इसके अलावा 5-6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर भी आरोप लगाए गए हैं।रिपोर्ट के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई ईश्वर सिंह द्वारा की जा रही है।पुलिस घटना को लेकर आरोपों की जांच कर रही है और मारपीट के कारणों तथा घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ