Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सोशल मीडिया पर टिकटों की अफवाह का दौर, महज कयास और कुछ नहीं

Bansal sadi
6 hours ago
सोशल मीडिया पर टिकटों की अफवाह का दौर, महज कयास और कुछ नहीं

सोशल मीडिया पर टिकटों की अफवाह का दौर, महज कयास और कुछ नहीं

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों में मंथन का दौर लगातार जारी है। बीकानेर से लेकर जयपुर तक के बड़े नेताओं के कमरों में बैठकों का दौर चल रहा है और पल-पल की अपडेट ली जा रही है। लेकिन इस चुनावी सरगर्मी के बीच सबसे दिलचस्प और भ्रमित करने वाला नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जहां टिकट मिलने की अफवाहों का दौर चरम पर है।दावेदारों और उनके समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इस बार तकनीक का सहारा लेकर अफवाहों को सच दिखाने की कोशिश की जा रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस दौर में, टिकट फाइनल होने से पहले ही बधाई और धन्यवाद के एआई पोस्टर्स तेजी से वायरल होने शुरू हो गए हैं। इन पोस्टर्स में दावेदार स्थानीय विधायक, सांसद और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तस्वीरों के साथ खुद को 'आधिकारिक प्रत्याशी' घोषित करते नजर आ रहे हैं।इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार इस कदर गर्म है कि कुछ नेता तो सीधे तौर पर पार्टी आलाकमान से फोन आने जैसे बड़े दावे भी कर रहे हैं। इन सब गतिविधियों ने आम जनता और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भारी असमंजस में डाल दिया है।

Image

इस तरह के पोस्टर हो रहे वायरल 

लोग सोशल मीडिया की इन पोस्ट्स को देखकर लगातार एक-दूसरे से सत्यता जानने के लिए फोन मिला रहे हैं। लेकिन राजनीतिक हलकों और दोनों पार्टियों के विश्वस्त सूत्रों से मिली जमीनी सच्चाई बिल्कुल उलट है। अभी तक की पुख्ता खबर यही है कि दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने आधिकारिक तौर पर एक भी टिकट की घोषणा नहीं की है। पार्टी हाईकमान अभी भी जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए आंतरिक सर्वे और स्थानीय फीडबैक की समीक्षा कर रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर चल रहा यह पूरा खेल महज कयास और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है। जब तक पार्टियों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या प्रदेश अध्यक्षों द्वारा सूची जारी नहीं की जाती, तब तक किसी भी नाम को फाइनल न माना जाए। फिलहाल, बीकानेर नगर निगम चुनाव के टिकटों को लेकर सस्पेंस बरकरार है और सभी की नजरें जयपुर से आने वाली आधिकारिक सूची पर टिकी हैं।

Image

इस तरह के पोस्टर हो रहे वायरल 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: