Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पिता की स्मृति में अनूठी पहल: पक्षियों के लिए बनवाया चुग्गा घर व पानी की हौद, एक वर्ष के दाने-पानी की अग्रिम व्यवस्था व सुरक्षा के लिए करवाई तारबंदी

rk
1 month ago
पिता की स्मृति में अनूठी पहल: पक्षियों के लिए बनवाया चुग्गा घर व पानी की हौद, एक वर्ष के दाने-पानी की अग्रिम व्यवस्था व सुरक्षा के लिए करवाई तारबंदी

पिता की स्मृति में अनूठी पहल: पक्षियों के लिए बनवाया चुग्गा घर व पानी की हौद, एक वर्ष के दाने-पानी की अग्रिम व्यवस्था व सुरक्षा के लिए करवाई तारबंदी

https://www.facebook.com/share/v/17LVkvpMGp/

​दूधवाखारा। उपतहसील दूधवाखारा में सामाजिक सरोकार और प्रकृति संरक्षण की एक अनुकरणीय मिसाल सामने आई है। यहाँ के निवासी रतन सिंह राठौड़ ने अपने पूजनीय पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह जी राठौड़ (सेवानिवृत्त, राजस्थान पुलिस) की पुण्यस्मृति में जीव-जंतुओं के कल्याणार्थ एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने गाँव के मुख्य तालाब (बड़े जोहड़) की दक्षिण-पूर्व सीमा पर मूक पक्षियों के लिए एक भव्य चुग्गा घर और पानी की हौद का निर्माण करवाया है।
​सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान
​इस पुनीत कार्य में पक्षियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा गया है। चुग्गा घर के चारों ओर मजबूत तारबंदी करवाई गई है ताकि आवारा जानवरों से पक्षी सुरक्षित रह सकें। इसके अतिरिक्त, पानी की बड़ी हौद के साथ-साथ छोटे पक्षियों की सुविधानुसार पानी के कुंडे (परिंडे) रखने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। रतन सिंह राठौड़ ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पक्षियों के लिए आगामी एक वर्ष के अनाज (चुग्गे) की अग्रिम व्यवस्था भी स्वयं के स्तर पर की है।
​संस्था ने जताया आभार, अनवरत जारी रहेगी व्यवस्था
​'जनसेवा विकास समिति-दूधवाखारा' संस्था के प्रतिनिधि डॉ. मुस्तकिम अली शेख व हनुमान प्रसाद(मीठू शर्मा) ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए संस्था की और से रतन सिंह राठौड़ का अभिनंदन किया। शर्मा ने विश्वास दिलाया:
​"संस्था का यह निरंतर प्रयास रहेगा कि इस नवनिर्मित हौद में पानी और चुग्गा घर में दाने की व्यवस्था अनवरत रूप से जारी रहे ताकि कोई भी पक्षी प्यासा या भूखा न रहे।"
​समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश
​ग्रामीणों ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में मूक पक्षियों के लिए किया गया यह कार्य अत्यंत पुण्यदायी है। इस तरह की अनूठी पहल समाज में मानव कल्याण, जीव दया और प्रकृति संरक्षण का एक उत्कृष्ट संदेश देती है, जिससे अन्य लोगों को भी समाज हित और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के लिए संबल व प्रेरणा मिलेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: