Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

नशे के खिलाफ अनोखी पहल, ऑपरेशन नीलकंठ से मिली प्रेरणा

rk
7 hours ago
नशे के खिलाफ अनोखी पहल, ऑपरेशन नीलकंठ से मिली प्रेरणा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। युवा पीढ़ी को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। एमजीजीएस दुग्गड़, देशनोक में  से नो टू ड्रग्स अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने गूगल फॉर्म आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।


इस अभियान की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर के प्राचार्य करनीदान कच्छवाह द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि नशे से ना केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार और देश पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।

 उन्होंने कहा कि उन्हें इस अभियान की प्रेरणा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ से मिली। बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने इस नवाचार को प्रेरक कदम बताते हुए इसकी सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।

 


डॉ. कच्छवाह ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में विद्यार्थियों के लिए 11 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर पर 10 अंक दिए जाएंगे। प्रश्नावली पूर्ण करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को उनके ईमेल पर प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। यह पहल सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

 


अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान में शिक्षाविद एवं श्री करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास उपाध्यक्ष सीताराम देपावत ने देशनोक में स्कूटी और बाइक पर नशे को ना कहें के लोगो लगाकर अपनी भागीदारी निभाई। देपावत ने मुख्य बाजार में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। अभियान में प्राचार्य मोहम्मद मूसा एवं शिक्षाविद मांगीलाल दैया ने करणी माता मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में आमजन को जागरूक किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: