Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सडक़ पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, एक ट्रक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत

rk
1 month ago
सडक़ पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, एक ट्रक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत


सडक़ पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, एक ट्रक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत
 बीकानेर। भारतमाला एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से हुई भिड़ंत में घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में नापासर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार भामटसर निवासी शिवलाल सारण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका बड़ा भाई भंवरलाल सारण ट्रक चालक था। जेतारण से माल भरकर भटिंडा जा रहा था। शिवलाल भी खलासी के रूप में उसके साथ मौजूद था।रिपोर्ट में बताया गया कि भारतमाला एक्सप्रेसवे पर नौरंगदेसर रेस्ट हाउस के पास सडक़ के बीचों-बीच एक ट्रकआरोप है कि ट्रक के पीछे न तो रेडियम पट्टी लगी थी और न ही कोई चेतावनी लाइट जल रही थी। अंधेरा होने के कारण खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और भंवरलाल का ट्रक उससे जा टकराया।
हादसे में भंवरलाल और दूसरे ट्रक के पीछे मौजूद युवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। बाद में भंवरलाल को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबीयत बिगडऩे पर पुन: पीबीएम रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई कविंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: