खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले की छह पालिकाओं ओर निगम के मेयर के लिए आज नामांकन हुए। बीकानेर जिले में कुल 27 नामांकन किए गए। जिनकी अब कल समीक्षा होगी। जिसके बाद नाम वापसी होगी और फिर चुनाव चिन्ह का आंवटन किया जाएगा।
निकाय प्रमुखोंं के आवेदन के साथ ही राजनीति हलचल एक बार फिर से तेजी से घूमने लगी है। कुछ ही घटो में अलग-अलग समीकरण बनाए और बिगाड़े जा रहे है।
बीकानेर जिले में छह पालिकओं और निगम क्षेत्र के 27 आवेदन किए गए है। जिनमें कई जगहों पर प्रत्याशियों द्वारा दो-दो आवेदन किए गए है।
बीकानेर नगर निगम के मेयर के लिए कुल चार नामांकन किए गए है। जिनमें कांग्रेस की और से अनिल कल्ला, भाजपा की और से सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत ने नामांकन किए है। इसी तरह कांग्रेस से जीतकर पार्षद बने नवरतन डागा ने एक कांग्रेस तो दूसरा निर्दलीय के रूप में नामांकन किया है। खाजूवाला में भाजपा के मंगल सिंह, कांग्रेस के मुनसुब और रेणु ने नामांकन किया है। लूणकरणसर से भाजपा के चन्द्रमोहन और कांग्रेस के गणेश नाथ ने नामांकन किया है।
इसी तरह देशनोक में कुल छह नामांकन हुए है। जिनमें ओमप्रकाश-सरिता ने दो-दो, चंदा देवी और रामकंवरी ने एक-एक नामांकन किया है। इसी तरह नोखा से भाजपा के दिनेश, रेवंतराम, बजरंग लाल ने निर्दलीय और कम्युनिस्ट पार्टी की और से नामांकन किया है। डंूगरगढ़ में भाजपा के नारायण प्रसाद, कांंग्रेस के राधेश्याम, जगदीश-जतन ङ्क्षसह ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया है। नापासर में पूजा ने निर्दलीय और कांग्रेस, माया ईणखियां ने निर्दलीय और संगीता ने भाजपा की और से नामांकन किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ