टैक्सी चालक खड़ा था भैरुजी मंदिर के पास, तभी दो युवकों ने आकर की मारपीट
टैक्सी चालक खड़ा था भैरुजी मंदिर के पास, तभी दो युवकों ने आकर की मारपीट
बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार भीलबाड़ी निवासी अरविंद पुत्र विमल कुमार रेगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 6 जुलाई को शाम करीब पांच बजे वह अपनी टैक्सी लेकर तोलियासर भैरूंजी गली में भैरूंजी मंदिर के सामने खड़ा था। इसी दौरान वहां बुधाराम और नरेश पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की।
पीडि़त की शिकायत के आधार पर कोटगेट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुलदीप को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ