तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
नोखा। नोखा थाना क्षेत्र में तिरुपति नगर के पास हुए सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नोखा के चुना भट्टा के पास मोहनपुरा निवासी मनोज पुत्र सोहनलाल नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 16 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे उसका भाई नागौर रोड से बाजार की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान एनएच-62 पर तिरुपति नगर के पास जीजे 06 आरसी 9140 नंबर के वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ