तेज रफ्तार व बेखौफ होकर दौड रही स्कॉर्पियों थाने की दिवार से टकराई
तेज रफ्तार व बेखौफ होकर दौड रही स्कॉर्पियों थाने की दिवार से टकराई
देशनोक। देशनोक कस्बे की सडक़ों पर एक बेकाबू और तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कार्पियो का खौफ देखने को मिला। खाकी के इकबाल से बेखौफ होकर सडक़ों पर सरपट दौड़ रही इस गाड़ी ने देशनोक पुलिस थाने की दीवार को ही जोरदार टक्कर मार दी।गुरुवार की रात लगभग 11 बजे की घटना हैं। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद स्कार्पियो चालक सडक़ों पर अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस दौरान राहगीरों और यात्रियों में हडक़ंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। थाने के पास हुई इस घटना से पुलिस प्रशासन की सतर्कता और सडक़ों पर गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
हादसे और गाड़ी की खतरनाक ड्राइविंग से कस्बे के लोगों और यात्रियों में गहरी दहशत का माहौल है। आमजन का कहना है कि अगर समय रहते ऐसी बेकाबू गाडिय़ों पर नकेल नहीं कसी गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या देशनोक पुलिस कानून को ताक पर रखकर सडक़ों पर दहशत फैलाने वाले इस स्कार्पियो चालक पर सख्त कानूनी एक्शन लेगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ