बीकानेर: इस जगह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकान की चौकी से टकराई
बीकानेर: इस जगह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकान की चौकी से टकराई
बीकानेर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मकान की चौकी से टकरा गई। जानकारी के अनुसार मामला श्रीडूंगरगढ़ का है। जहां तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के पास हुआ। टक्कर इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोगों का ध्यान घटना की ओर चला गया। दुर्घटना में कार चालक को चोट आई, जबकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। यदि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
शहरी क्षेत्र में देर रात इस तरह तेज रफ्तार से वाहन चलाना आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। रिहायशी इलाकों में मकानों के बाहर लोग और राहगीर मौजूद रहते हैं, ऐसे में वाहन चालकों की थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ