Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

तेज रफ्तार चल रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र बुरी तरह से घायल

rk
1 month ago
तेज रफ्तार चल रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र बुरी तरह से घायल


तेज रफ्तार चल रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र बुरी तरह से घायल
बीकानेर।   नोखा कस्बे में तेज रफ्तार के कारण एक कार और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गए। इस संबंध में नोखा थाने में गुरुवार रात को मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
31 मार्च को हुआ था हादसा
पुलिस के अनुसार, सारुंडा गांव निवासी जेठाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 31 मार्च को वो अपने पिता गोमंदराम के साथ बाइक पर नोखा आए हुए थे। दोपहर के समय वे मोहनपुरा बास से नोखा बाजार की ओर जा रहे थे।
टाटा पंच कार ने मारी टक्कर
इसी दौरान नोखा थाने के पास स्थित एक गली में टाटा पंच कार (आरजे 50 सीए 2306) के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सडक़ पर गिरकर घायल हो गए।
पिता गंभीर हालत में बीकानेर भर्ती
हादसे में जेठाराम को हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें आई हैं। वहीं, उनके पिता गोमंदराम को गंभीर चोट लगने के कारण बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार व्यक्ति की जांच शुरू कर दी है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: