1008 कमल पुष्पों से सहस्र कमलार्चन एवं शिव सहस्रनाम के साथ हुआ विशेष अनुष्ठान, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
1008 कमल पुष्पों से सहस्र कमलार्चन एवं शिव सहस्रनाम के साथ हुआ विशेष अनुष्ठान, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
बीकानेर। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर नत्थूसर बास स्थित श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ श्री विवेकनाथ जी की बगेची में योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में भगवान शिव का विशेष पूजन-अर्चन एवं दिव्य अभिषेक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।
इस अवसर पर भगवान शिव का पंचामृत व दिव्य ओषधियों सहित 1008 कमल पुष्पों से सहस्र कमलार्चन एवं शिव सहस्रनाम के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का विधिवत पूजन एवं अभिषेक किया गया। कमलपुष्पों से सजे शिव स्वरूप की भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के शिवभक्ति का केंद्र रहा।
यह पूजा अनुष्ठान पंडित गौरव बोहरा एवं लोकेश शर्मा द्वारा विधिवत संपन्न करवाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मठ परिसर भक्तिमय हो उठा।
मठ के सेवादार नंदकिशोर गहलोत ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इसी क्रम में आज द्वितीय सोमवार को पंचामृत व दिव्य औषधीय के साथ 1008 कमल पुष्पों से सहस्र कमलार्चन तथा शिव सहस्रनाम मंत्रोच्चार से अभिषेक किया गया। योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज ने एक-एक कमलपुष्प को एक-एक मंत्रोच्चार कर के साथ भगवान शिव को अर्पित किया उन्होंने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की विशेष सहभागिता रही। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं आरती में भाग लेकर परिवार की सुख-शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की। योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद और प्रसाद वितरण किया
इस अवसर पर रामकुमार पुरोहित,शिव गहलोत,मोहित सुथार,दिनेश सांखला कन्हैयालाल जी सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण आशीर्वाद से पूर्व
योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में भगवान शिव की आरती की गई इस आयोजन से मठ परिसर में पूरे समय आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ