Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: छोटी सी चूक दे गई जिंदगीभर का दर्द, पढ़ें ये खबर

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर: छोटी सी चूक दे गई जिंदगीभर का दर्द, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: छोटी सी चूक दे गई जिंदगीभर का दर्द, पढ़ें ये खबर 


 बीकानेर। वोट डालने की चूक जिंदगीभर का दर्द दे गई। पलाना के पास चलती बस में महिला ने खिड़की से हाथ बाहर निकाला तो सामने से गुजर रहे वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाथ कोहनी के नीचे से कटकर अलग हो गया। महिला की चीख सुनते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तत्काल खून रोकने का प्रयास किया और एम्बुलेंस से महिला को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मोहनपुरा, नोखा मंडी निवासी संतोष देवी ने बीकानेर से बस में सवार होकर नोखा मतदान करने जा रही थी। भामटसर के पास उसने किसी वजह से हाथ
खिड़की से बाहर निकाला।

 इसी दौरान सामने से गुजर रहे वाहन की चपेट में हाथ आ गया। हादसे में हाथ कोहनी के नीचे से पूरी तरह अलग हो गया। अचानक महिला के चीखने से बस में सवार यात्री घबरा गए। कुछ ही क्षण में स्थिति स्पष्ट हुई तो महिला बुरी तरह लहूलुहान थी। चालक ने तत्काल बस रोक दी। यात्रियों ने महिला को संभाला और खून का बहाव रोकने के लिए उसके हाथ पर गमछा बांधा। इसके बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस के पहुंचने पर महिला को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: