Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जोधपुर से पहुंचा छह सदस्यों वाली विशेषज्ञों की टीम, जांच के बाद होगा खुलासा

Bansal
3 months ago
जोधपुर से पहुंचा छह सदस्यों वाली विशेषज्ञों की टीम, जांच के बाद होगा खुलासा

पीबीएम में छह महिलाओं की स्थिति खराब होने का प्रकरण
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर का पीबीएम इन दिनों अव्यवस्था और लापरवाही के चलते प्रदेशभर में चर्चाओं के केन्द्र में है। पीबीएम में डिलीवरी के लिए पहुंची छह महिलाओं की अचानक तबीयत खराब होने और फिर किडनी फेल हो जाने की खबरों ने अस्पातल प्रशासन की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

 

बताया जा रहा है कि महिलाओं की स्थिति गंभीर है और लगातार डायलीसिस की जा रही है। जैसे ही खबरें बाहर आयी तो पीबीएम प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आमजन भी इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रही है। आज मंगलवार को दिनभर में पीबीएम में हलचल तेज रही। मरीजों के परिजनों ने पीबीएम प्रशसन और चिकित्सकों पर आरोप लगाए। 

 


वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर अब जोधपुर से छह विशेषज्ञाों की टीम बीकानेर पहुंची। टीम ने गायनी, ब्लड़ बैंक व आईसीयू का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों के उपचार, अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी जुटाई। जोधपुर से आई टीम में बॉयोलॉजी के एचओडी डॉ. प्रभुत प्रकाश, प्रोफेसर मेडिसीन विंग के डॉ. प्रभात कंवरिया, डॉ. कल्पना मेहता, डॉ. एसएस राठौड़, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. प्रवीण राठौड़ शामिल रहें। सभी ने पूरे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी जुटाई और जांच प्रकिया फिलहाल जारी है।

 

ये सभी पीबीएम के हालात को लेकर भी अब एक रिपोर्ट बनाएंगे। जिसके बाद ही कारणों का ख्ुालासा हो पाएगा। 
वहीं दूसरी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ट अधिकारियों और सरकार के प्रतिनिधियों के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: