Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भेड़ नहर में पानी पीते अचानक नहर में गिर गई, दो भाई भेड़ को बचाने नहर में कूदे एक भाई की हुई मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया

rk
4 weeks ago
भेड़ नहर में पानी पीते अचानक नहर में गिर गई, दो भाई भेड़ को बचाने नहर में कूदे एक भाई की हुई मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया


भेड़ नहर में पानी पीते अचानक नहर में गिर गई, दो भाई भेड़ को बचाने नहर में कूदे एक भाई की हुई मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर के उदेशिया गांव के पास कंवर सेन लिफ्ट नहर में बुधवार को एक हादसा हो गया। नहर में गिरी भेड़ को बचाने के प्रयास में दो सगे भाइयों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को एक ग्रामीण ने बचा लिया।जानकारी के अनुसार खिलेरिया निवासी भेड़ पालक पंजाब से भेड़ें लेकर आए थे। वे उदेशिया के पास नहर किनारे भेड़ों को पानी पिला रहे थे, तभी एक भेड़ फिसलकर नहर में गिर गई।भेड़ को बचाने के लिए खिलेरिया निवासी डूंगरराम पुत्र आसाराम, 26 वर्ष ने नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूबने लगा। भाई को डूबता देख दौलतराम पुत्र आसाराम ने भी उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। दोनों भाई गहरे पानी में फंस गए।
बचाने कूदा युवक खुद डूबादोनों भाइयों को डूबता देख उनके साथ मौजूद भादर राम पुत्र फुसाराम, खिलेरी, खिलेरिया ने भी नहर में छलांग लगाई। हालांकि, वह उन्हें बचा नहीं पाया और खुद भी डूबने लगा। किसी तरह वह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा।इसी दौरान खेत से मोटरसाइकिल पर आ रहे उदेशिया निवासी मनीराम को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत नहर में छलांग लगाकर बेहोशी की हालत में दौलतराम को सकुशल बाहर निकाल लिया।मनीराम को बताया गया कि नहर में एक और युवक डूबा है। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों ने डूंगरराम को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस शव को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने डूंगरराम को मृत घोषित कर दिया। घायल दौलतराम और भादर राम का इलाज जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: