Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

गणतंत्र-दिवस का कार्यक्रम देख लौट रहे बच्चों से भरी पिकअप-पलटी, 44 घायल, 1 को जयपुर किया रेफर

rk
4 months ago
गणतंत्र-दिवस का कार्यक्रम देख लौट रहे बच्चों से भरी पिकअप-पलटी, 44 घायल, 1 को जयपुर किया रेफर

गणतंत्र-दिवस का कार्यक्रम देख लौट रहे बच्चों से भरी पिकअप-पलटी, 44 घायल, 1 को जयपुर किया रेफर

गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखकर लौट रहे बच्चों से भरी पिकअप पलट गई। इसमें 50 बच्चे सवार थे। इनमें से करीब 44 बच्चे घायल हो गए।

40 घायल बच्चों को बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 1 गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है। 3 मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद बच्चों के रेस्क्यू के लिए मौके पर भीड़ जुट गई।

परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल की लापरवाही से हादसा हुआ। पिकअप सरकारी स्कूल का टीचर संतोष चला रहा था।

सभी घायलों को पहले छोटी खाटू के राजकीय अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां संसाधनों की कमी के चलते डीडवाना भेजा गया।

मामला डीडवाना के खरवलिया के पास का सोमवार दोपहर 12:15 बजे का है।

घटना की सूचना पर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, एडीएम मोहन लाल खटवनालिया और डीटीओ सुप्रिया बिश्नोई जिला अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं जिला अस्पताल में रिस्पांस टीमें तैयार हैं और बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक ही पिकअप में 50 बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। सभी बच्चे भवाद गांव के रहने वाले हैं। मंडूकरा गांव के सरकारी स्कूल में कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: