Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस जगह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घायलों को करवाया पीबीएम में भर्ती

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: इस जगह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घायलों को करवाया पीबीएम में भर्ती

बीकानेर: इस जगह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, घायलों को करवाया पीबीएम में भर्ती 

बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के सुई गांव की रोही में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में रविवार देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मुकदमे दर्ज किए हैं। मारपीट में घायल दो लोगों को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि धनियासर निवासी केसुराम पुत्र हंसराज जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि एक अगस्त की रात उसके पिता हंसराज, भाई गोविंदराम, मंसाराम और उसकी पत्नी खेत में सो रहे थे। इसी दौरान धनियासर निवासी लालचंद व इंद्राज पुत्र मनीराम जाट अपनी पत्नियों के साथ पिकअप में सवार होकर खेत में आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों के पास कुल्हाड़ी व चौसंगी सहित अन्य हथियार थे। 

हमले में हंसराज व गोविंदराम घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के लालचंद पुत्र मनीराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि धनियासर निवासी मंसाराम, फरसाराम, केसुराम, गोमेदराम, शीशपाल जाट व पुष्पेंद्र पुत्र रामस्वरूप जाट आदि ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: