बीकानेर: इस जगह लावारिस हालत में मिला व्यक्ति, कुछ देर बाद हो गई मौत
बीकानेर: इस जगह लावारिश हालत में मिला व्यक्ति, कुछ देर बाद हो गई मौत
बीकानेर। एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति लावारिस हालत में मिला, जिसकी बाद में मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
इसके बाद सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता भी पहुंचे और व्यक्ति को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ