इस क्षेत्र में टे्रन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बुरी तरीके से कटा शव
खुलासा न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आ जाने की खबर सामने आयी है। घटना नागणेचीजी मंदिर के पास की है। जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गयी। शव बुरी तरीके से क्षत विक्षत हालात में मिला। जिसके बाद शव को ट्रेन के माध्यम से स्टेशन तक लाया गया। जहां पर सामाजिक संगठनों के सेवादारों के सहयोग से शव को पीबीएम की मोर्चरी में ले जाया गया। सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस थाना और खिदमतगार खादिम सोसायटी असहाय सावे संस्थान राज कुमार शोएब भाई जुनैद खान एंबुलेंस लेकर पहुंचे और उसको पीबीएम हॉस्पिटल में रखा गया है अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ