सडक़ पर चल रही बाइक अचानक ऊंटनी से टकराई, युवक बुरी तरह हुआ घायल
सडक़ पर चल रही बाइक अचानक ऊंटनी से टकराई, युवक बुरी तरह हुआ घायल
बीकानेर। जसरासर तहसील के साधासर रोड पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जसरासर निवासी 36 वर्षीय मुनीराम बेटा
पूसाराम तिवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुनीराम साधासर की ओर से जसरासर की तरफ आ रहे थे। बिजारणियों की ढाणी के पास सडक़ पर अचानक एक ऊंटनी के आ जाने से यह हादसा हुआ।
दुर्घटना में घायल युवक को तुरंत जसरासर सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ. सुंदरलाल सुथार और नर्सिंग ऑफिसर शारदा ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें
108 एंबुलेंस के माध्यम से पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऊंटनी को सडक़ से किनारे करवाया। ऊंटनी के दोनों पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ