खुलासा न्यूज,बीकानेर। छोटी सी चूक से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही सोनियासर मिठियार में 10 जुलाई की सुबह की है। इस सम्बध्ंा में मृतका के भाई सोनियासर मीठिया निवासी खेताराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन की शादी मनोज कुमार के साथ धर्मास में हुई थी। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन खेत में काम कर रही थी। इस दौरान काम करते समय उसकी बहन ने गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी बहन परमा की तबीयत खराब हो गयी। जिसके चलते उसकी बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ