Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

गौचर ओरण संरक्षण समिति के गौ सेवकों और विधायकों के मध्य गौचर के मुद्दे को लेकर हुई बैठक

Bansal
9 months ago
गौचर ओरण संरक्षण समिति के गौ सेवकों और विधायकों के मध्य गौचर के मुद्दे को लेकर हुई बैठक

गौचर ओरण संरक्षण समिति के गौ सेवकों और विधायकों के मध्य गौचर के मुद्दे को लेकर हुई बैठक
बीकानेर। आज सर्किट हाउस में महामण्डलेश्वर सरजुदास महाराज के सानिध्य में गौचर ओरण संरक्षण समिति के गौ सेवकों तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, शहर जि़लाध्यक्ष सुमन छाजेड, देहात जि़लाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर महामंत्री श्याम सिंह, देहात महामंत्री दिलीप सिंह, उपमहापौर राजेन्द्र, महावीर सिंह व अन्य के साथ गौचर के मुद्दे को लेकर बैठक हुई। बिहारीलाल व अंशुमान सिंह ने सरकार की बात रखी व आगामी 22 तारीख़ को मुख्यमंत्री से मिलकर बीडीए द्वारा अधिगृहीत गौचर भूमि को वापस गौचर के नाम करने व स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। सरजुदास महाराज ने साफ़ किया की आश्वासन नहीं लिखित कार्यवाही करें तो हम सरकार के साथ है अन्यथा 27 को जन आंदोलन तय है।
वार्ता के दौरान गोचर ओरण संरक्षण समिति से शिव गहलोत, दुर्गा सिंह शेखावत, महेंद्र किराडू, मनोज सेवग, सूरजप्रकाश राव, धर्मेन्द्र सारस्वत, कैलाश सोलंकी, विजय थानवी, नवरत्न उपाध्याय, धनपत मारू, यशविंदर चौधरी, अशोक उपाध्याय, रामकृष्ण उपाध्याय, निर्मल शर्मा, मोहित राव एवं मुकेश पारीक सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: